क्या सेब से यूरिक एसिड कम होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:04

यूरिक एसिड में सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से

Benefits Of Apple Cider Vinegar In Hindi: सेब का सिरके के सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, जानें यूरिक एसिड में सेब का सिरका के फायदे।
How To Use Apple Cider Vinegar For Uric Acid: लोग अक्सर जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे तो कैल्शियम की कमी, सूजन और हड्डियां कमजोर होने के कारण जोड़ों व हड्डियों में दर्द की समस्या होती है, लेकिन इसका एक बड़ा कारण रक्त में यूरिक एसिड का बढ़ना भी है। यहां तक कि गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी यूरिक एसिड का बढ़ना एक मुख्य कारण है। यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से अधिक होने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं, लेकिन कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने पर सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। इसके अलावा कुछ हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें भी मौजूद हैं, जो यूरिक बढ़े हुए यूरिक एसिड और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं, जिनमें से एक सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)। यूरिक एसिड को करने में सेब का सिरके का सेवन करने से काफी राहत मिल सकती है, बस आपको इसका सही तरीके से सेवन करना है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल।
आइए पहले जानते हैं यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है सेब का सिरका- Benefits Of Apple Cider Vinegar In Uric Acid

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब का सिरका पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही यह सूजन को कम करने में भी मददगार है, जिससे यह रक्त में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सेब के सिरका एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। साथ ही यह रक्त के पीएच लेवल को बढ़ाने में भी मददगार है। हालांकि, "गाउट के उपचार में सेब के सिरका प्रभावी है या नहीं, इसके लिए अभी अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।"

यूरिक एसिड में सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें?- How To Use Apple Cider Vinegar For Uric Acid
डायटीशियन गरिमा के अनुसार सुबह के समय सेब के सिरके का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको कभी भी सीधे तौर पर सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर पहले पतला कर लें और उसके बाद सेवन करें। यूरिक एसिड कम करने के लिए आप आधे गिलास पानी में 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बढ़े हुए यूरिक एसिड के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info